शिल्पी अरोड़ा।उत्तराखण्ड कांग्रेस-महिला कोई वस्तु नहीं है,महिला इस देश की आन-बान और शान है।

देहरादून, उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के परिधानों पर की गयी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा कर कहा की हैरानी की बात है कि सीएम तीरथ महिलाओं के पहनावे को इतना बारीकी से देखते हैं और महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखते हैं। महिलाएं क्या पहनेंगी ये सीएम तय नहीं कर सकते हैं।
एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति ऐसी घृणित सोच रखती है।सीएम को अपने पद की गरीमा का ख्याल रखना चाहिए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं को पहली पंक्ति में वो भी आगे रखा. कांग्रेस ने पहली प्रधानमंत्री, पहली लोकसभ स्पीकर, पहली राज्यपाल, पहली मुख्यमंत्री, पहली राष्ट्रपति देश को दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी एक विचारधारा है जबकि भाजपा की कोई विचारधार भी नहीं है.
महिला कोई वस्तु नहीं है,महिला इस देश की आन-बान और शान है। इस देश में महिलाओं को हमेशा से ही पूरा मान सम्मान दिया जाता है। वहीं इस देश में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की महिला पर अभद्र टिप्पणी किया जाना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अपने इस पूरे मामले पर अपने पार्टी के नेता के लिए माफी मांगे। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले बीजेपी के लोग महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय माना जाता है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की महिलाओं के साथ साथ देश की महिलाओं का भी अपमान किया है। सीएम को अपने बयान को लेकर तत्काल प्रभाव से इस्ेितफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी ने की प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी की भंग
         जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों का किया गया पुनर्गठन
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अनुमति एवं अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की मौजूदा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए नई जिलाध्शहर कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा की गई हैं।प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी की चेयरमैन शिल्पी अरोड़ा ने विज्ञप्ति के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की मौजूदा कमेटी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होने निवर्तमान जिलाध्शहर अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया विभाग को दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी के निवर्तमान पदाधिकारियों को पार्टी संगठन में पूरा सम्मान देते हुए उन्हें प्रदेश स्तरीय कमेटी में समायोजित किया जायेगा।
शिल्पी अरोड़ा ने बताया कि नवनियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्षों में देहरादून पछुवादून में हर्षुल शर्मा, देहरादून महानगर मधुसूदन सुंदरियाल, देहरादून परवादून नईम अहमद, उत्तरकाशी दिवाकर प्रसाद भट्ट, पुरोला लोकेश चैहान, टिहरी गढ़वाल शक्ति प्रसाद जोशी, देवप्रयाग अभय बिजल्वाण, चमोली मनोज रावत, पौड़ी गढ़वाल रोहित भट्ट, कोटद्वार नितिन रावत, रूद्रप्रयाग देवेन्द्र भंडारी, पिथौरागढ़  त्रिभुवन चुफाल, डीडीहाट बलवंत कठेैत, चम्पावत हेमन्त कुमार कापडी, अल्मोड़ा अमित बिष्ट, रानीखेत भगत रावत, उधमसिंह नगर अक्षय बावा, काशीपुर नितिन कौशिक, रूद्रपुर श्यामल मंडल, नैनीताल जिला हिमांशु गांधी, हल्द्वानी शहर हिमांशु जोशी, बागेश्वर धीरज कुमार, महानगर हरिद्वार आकाश बिरला, हरिद्वार ग्रामीण विकास ंिसह, रूड़की ग्रामीण अनुज चैधरी, महानगर रूड़की सूरज नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेहनती निष्ठावान और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी जल्द ही अपनी टीम में शामिल करते हुए पुराने और प्रोफेशनल लोगों का समावेश करके उन्हें प्रदेश, जिला, महानगर, ब्लॉक, नगर और न्याय पंचायत इकाइयों में शामिल किया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे अभियान ज्वाईन काॅंग्रेस सोशल मीडिया के तहत जिन लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया उन्हें भी चयन के आधार पर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की टीम में शामिल किया जायेगा।इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया से जुडने के लिए 9853535382 नम्बर जारी करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से कांग्रेस सोशल मीडिया से जुडने का आह्रवान किया है।