देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा प्रदेश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है, जो राष्ट्रीय पार्टियों के लिए यह चिंता का बड़ा कारण हो सकता है। आज सर्वसम्मति से यूकेडी के नए जिलाध्यक्ष (परवादून) से संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई एवं उन्हें जिला अध्यक्ष (परवावादून) की पदवी से विभूषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, युवा नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष( परवादून) संजय डोभाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राष्ट्रीय पार्टियों का प्रदेश के विकास से कुछ भी लेना -देना नहीं है, राष्ट्रीय पार्टियाँ सिर्फ भावनाओं की राजनीति करती है। इसलिए हमें क्षेत्रीय एकता को मजबूत करना होगा.

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, पूर्व जिलध्यक्ष क्रेदपाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर गुसाई ,सुरेंद्र चौहान, दामोदर जोशी, अरविंद बिष्ट  जीवानंद भट्ट ,अशोक तिवारी, पेशकार गौतम, दिनेश कैतुरा, रमेश तोपवाल,  राकेश तोपवाल, मोहम्मद नबाब ,आनंद सिंह तडियाल, भावना मैठाणी, सरिता गुसाईं, सीमा धामी, तारा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, लक्ष्मी नेगी, शशि बाला, संजू देवी, आदि वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।