Skip to content
  • Mon. Nov 2nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

तलाशी के लिए ट्रैक्टर ले जाते देख आरटीओ कर्मचारियों की पिटाई

Byjansamvad bureau

March 22, 2025 #प्रसंग में

22 मार्च 2025, देहरादून, ट्रेक्टर को रोककर तलाशी लेने पर आरटीओ कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस  मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) मोहित कुमार कोठारी ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह नियमित वाहन तलाशी  के कार्य से आई.डी.पी.एल की ओर से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। उसके साथ तलाशी लेने  में उसके सहयोगी स्टॅाफ विजेन्द्र अवस्थी, परिवहन सहायक निरीक्षक, जयप्रकाश परिवहन आरक्षी , श्रीमती आरती परिवहन आरक्षी एंव सत्येन्द्र कुमार, प्रवर्तन सिपाही उपस्थित थे। इस दौरान रास्ते में एक बिना नम्बर प्लेट का ट्रेक्टर सडंक पर संचालित पाया गया। ट्रेक्टर के साथ पानी का टैंकर जुड़ा हुआ था। सहयोगी स्टाफ द्वारा ट्रेक्टर को रुकवाया गया। ट्रेक्टर के  ई. चालान साफ्टवेयर में जांच करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर एक व्यवसायिक ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर के मालिक शिवाजी बिल्डिंग मैटीरीयल के नाम से हैं। उक्त ट्रैक्टर का टैक्स 2022 के बाद से नही जमा है। फिटनेस 2024 के बाद से समाप्त है, इंश्यूरेंस 2023 के बाद से समाप्त है और पीयूसीसी 2023 के बाद से समाप्त है। ट्रैक्टर को अरुण द्वारा चलाया जा रहा था और मांगने पर उनके द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत नही किया गया। वाहन से संबंधित अन्य कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। इसी समय एक व्यक्ति मौके पर आकर अपना नाम संदीप नेगी बताता है और घटना स्थल पर कुछ अज्ञात लोगों की भीड़ जुटाता है और आक्रामक रवैये मे प्रवर्तन दल के सभी कार्मिको व प्रवर्तन अधिकारी को गाली गलौच करने लगता है। ट्रेक्टर चालक द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति वाहन स्वामी है। उनके द्वारा पूछने पर उसने स्वंय को वाहन स्वामी बताया गया। प्रवर्तन स्टाफ द्वारा सीज करने ले जाये जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाकर संपूर्ण मार्ग अवरुद्ध करते हुए वाहन चालक से ट्रैक्टर व टैंकर को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करवा दिया गया और समस्त स्टाफ को धमकी देते हुए वह लोग जानते नही हैं उसकी पंहुच कहां तक है, वह एक-2 का ट्रांसफर करा देंगा और उनमें से किसी को नही छोड़ा जायेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post navigation

राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख
तीन साल पूरे होने पर सीएम धामी का राजधानी में भव्य रोड शो, फूलों से हुआ स्वागत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home