Skip to content
  • Fri. Oct 30th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दुष्कर्म के आरोपी के पुत्र के स्थानांतरण में प्रतिकूल टिप्पणी हटाने के आदेश

Byjansamvad bureau

May 22, 2025 #प्रसंग में

22 मई 2025, नैनीताल, हाई कोर्ट ने नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित मोहम्मद उस्मान के पुत्र लोक निर्माण विभाग खटीमा अपर सहायक अभियंता रिजवान खान की याचिका स्वीकार करते हुए उनका घनसाली स्थानांतरण आदेश में प्रतिकूल टिप्पणी हटाने के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने ट्रांसफर आदेश पर रोक नहीं लगाई है, साथ ही विभाग को नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की छूट दी है।रिजवान ने दंडात्मक और कलंकपूर्ण स्थानांतरण आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। जिसके तहत प्रशासनिक आधार पर लोनिवि निर्माण खंड खटीमा से अस्थायी खंड घनसाली , टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरित किया गया था।
गुरुवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने दलील दी कि स्थानांतरण आदेश उत्तराखंड स्थानांतरण अधिनियम- 2017 की धारा 18(4) का उल्लंघन है।साफ किया कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते उन्हें स्थानांतरण से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण आदेश में कार्य में शिथिलताष् और वरिष्ठों के आदेशों का पालन न करना का उल्लेख, गलत तरीके से किया गया है।
खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के विरुद्ध विभाग की ओर से की गई सभी प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने का आदेश पारित किया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब यह स्थानांतरण में जनहित आधार हो गया है। कोर्ट ने विभाग को नियमों ल उल्लंघन पर कार्रवाई की छूट भी दी है।

Post navigation

एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र: धामी
महिला प्रोफेसर बनी साइबर ठगों का शिकार, डिजिटल अरेस्टिंग का डर दिखाकर लाखों रूपए ऐंठे

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 28, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay

You missed

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home