Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में न आये गैर हिंदू, वर्जित हो धर्मविरोधियों का प्रवेशः अविमुक्तेश्वरानंद

Byjansamvad bureau

May 4, 2025 #चारधाम यात्रा

4 मई 2025, देहरादून, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म में आस्था रखने वाले हिंदुओं को ही चारधाम यात्रा में आने की अपील की है।उन्होंने कहा गैर हिंदुओं को चारधाम यात्रा में नहीं आना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा तीर्थ की मर्यादाएं बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा आमोद प्रमोद के लिए चारधाम यात्रा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा यदि सात्विक भाव से चारधाम आयेंगे, तो उनको आध्यात्मिक लाभ अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा विधर्मियों का चारोंधामों में प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा जब भी आप अपने घर से यात्रा पर निकलें तो इस बात को ध्यान अवश्य रखें कि तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा तीर्थंटन और पर्यटन के अंतर को समझना जरूरी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओ के दर्शन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए। देव भूमि से यह संदेश न जाये कि श्रद्धालु बिना दर्शन के वापस लौटे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने विधर्मियों के चारधामों में प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित किये जाने की बात कही. उन्होंने कहा ऐसा देखने और सुनने में आता है कि दूसरे धर्म के लोग चारधामों और यात्रा पड़ावों में बिना किसी रोक-टोक के आवागमन कर रहे हैं। इस पर सरकार और शासन को कड़े कदम उठाने होंगे। यात्रा व्यवस्था के बारे में बताया कि हमारा सुझाव है कि यात्रियों को जो समस्या हो, वो उन समस्याओं के बारे में लिखित में दें। इसका संज्ञान लेकर सरकार इसका निराकरण करे। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ज्योतिर्मठ और ब्रह्म कपाल तीर्थ में श्राद्ध किया जाएगा।

Post navigation

महिला संगठनों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की
सरकार नहीं दिला पाई भंडारागार निगम कर्मियों को सातवां वेतनमान रू मोर्चा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home