Newly appointed Chief Secretary Sandhu took charge, ministers got portfolios

 
देहरादून, नवनियुक्त मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव श्री संधू ने निवर्तमान मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव श्री संधू ने शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, हमें इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना एक बहुत अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू की जाती है, परन्तु योजना के पूर्ण होने के बाद उसका आउटकम क्या रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी योजना के पूर्ण होने से उस योजना के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सका या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से जन सामान्य को मिल सके इसके लिए  फाईलिंग सिस्टम को छोटा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फाईल को कम से कम स्तरों में जाना पड़े इसके प्रयास किए जाएं। हमारे पास सभी स्तरों पर बुद्धिमान, मेहनती एवं समझदार लोग उपलब्ध हैं। उन पर विश्वास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों को अपने स्तर पर फाईलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि फाईलों के निस्तारण में में तेजी लायी जा सके। अनुभाग अधिकारी स्तर तक लगातार बैठकें आयोजित की जानी चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण रोजगार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के प्रयास रहेंगे कि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जाए। कोविड के प्रकोप पर राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। इसे बनाए रखने के लिए हम सभी के द्वारा लगातार सावधानियां बरते जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित सचिव एवं अपर सचिव स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

ये है विभागों का बंटवारा-

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) कार्यभार (पोर्टफोलियो)
मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य संपत्ति, राजस्व, सूचना, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन।
विभाग विषय

  1. मंत्रिपरिषद
  2. कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य
  3. सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा
  4. गृह, कारागार नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण।
  5. राज्य सम्पत्ति
  6. राजस्व
  7. न्याय
  8. सूचना
  9. तकनीकी शिक्षा
    10 नागरिक उड्डयन
  10. वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबन्धन
  11. नियोजन
    13 .सचिवालय प्रशासन
    14 .सामान्य प्रशासन
  12. औद्योगिक विकास (खनन)

सतपाल महाराज कार्यभार (पोर्टफोलियो)
सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति धर्मस्व एवं पर्यटन तथा लोक निर्माण विभाग।
विभाग विषय

  1. सिंचाई
    2 बाढ़ नियंत्रण
  2. लघु सिंचाई
  3. जलागम प्रबन्धन
  4. भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं
  5. पर्यटन
  6. संस्कृति एवं धर्मस्व
  7. लोक निर्माण विभाग

डॉ. हरक सिंह रावत कार्यभार (पोर्टफोलियो)
वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा ऊर्जा।
विभाग विषय

1.वन
2.पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
3.श्रम
4.कौशल विकास एवं सेवायोजन

  1. आयुष
  2. आयुष शिक्षा
  3. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा

बंशीधर भगत कार्यभार (पोर्टफोलियो)
विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास,आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।
विभाग विषय
1.विधायी एवं संसदीय कार्य
2.खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
3.शहरी विकास
4.आवास
5.सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी

यशपाल आर्य कार्यभार (पोर्टफोलियो)
परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन तथा आबकारी।
विभाग विषय
1.परिवहन
2.समाज कल्याण
3.अल्पसंख्यक कल्याण
4.छात्र कल्याण
5.निर्वाचन
6.आबकारी

बिशन सिंह चुफाल कार्यभार (पोर्टफोलियो)
पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।
विभाग विषय
1.पेयजल
2.वर्षा जल संग्रहण
3.ग्रामीण निर्माण
4.जनगणना

सुबोध उनियाल कार्यभार (पोर्टफोलियो)
कृषि एवं कृषक कल्याण
विभाग विषय
1.कृषि
2.कृषि शिक्षा
3.कृषि विपणन
4.उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण
5.उद्यान एवं फलोद्योग
6.रेशम विकास
7.जैव प्रौद्योगिकी

अरविन्द पांडेय कार्यभार (पोर्टफोलियो)
विद्यालयी शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल एवं युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृति शिक्षा।
विभाग विषय
1.विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)
2.विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक)
3.खेल
4.युवा कल्याण
5.पंचायतीराज
6.संस्कृत शिक्षा

गणेश जोशी कार्यभार (पोर्टफोलियो)
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम।
विभाग विषय
1.सैनिक कल्याण
2.औद्योगिक विकास
3.लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम
4.खादी एवं ग्रामोद्योग

डॉ धन सिंह कार्यभार (पोर्टफोलियो)
सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं विकिास।
विभाग विषय
1.सहकारिता
2.प्रोटोकॉल
3.आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास
4.उच्च शिक्षा
5.चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

रेखा आर्य कार्यभार (पोर्टफोलियो)
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन।
विभाग विषय
1.महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास
2.पशुपालन
3.दुग्ध विकास
4.मत्स्य पालन

यतीश्वरानन्द कार्यभार (पोर्टफोलियो)
भाषा, पुनर्गठन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्राम्य विकास।
विभाग विषय
1.भाषा
2.पुनर्गठन
3.गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
4.ग्राम्य विकास

मंत्रियों को दी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब नई व्यवस्था के तहत सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
इनके साथ ही बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडेय को चंपावत और पिथौरागढ़ जिला, गणेश जोशी को उत्तरकाशी जिला, डॉ. धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर, यतीश्वरानंद को उधमसिंह नगर जिले का प्रभारी मंत्री बना गया है।