देहरादून, देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम में ए.आई.आई.इ.ए. से सम्बद्ध कर्मचारियों ने देहरादून मंडल और उससे जुडी बीस शाखाओं में प्रदर्शन और हड़ताल की। भारत सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारी मंडल कार्यालय हरिद्वार रोड में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए।
देहरादून डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के महासचिव नंदलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 75 वर्ष पूर्व देश की निजी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के हित में गठित हुआ संगठन ए.आई.आई.इ.ए. ने पहले बीमा के राष्ट्रीयकरण और फिर उसके कर्मचारियों के हितों के लिए लंबा संघर्ष किया है। आज जब भारत सरकार बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई लाने पर आमादा है तब फिर उसका पुरजोर विरोध किये जाने का समय आ गया है।
मंडल के संयुक्त सचिव अरुण कैंथोला ने कहा विस्तारपूर्वक समझाया जबकि हड़ताल की एक प्रमुख मांग पुरानी पेंशन की बहाली भी है जिसमे कर्मचारी का योगदान नहीं लिया जाता है फिर भी एक सम्मानजनक पेंशन मिलती रही है जबकि NPS और UPS में कर्मचारी के अंशदान के बाबजूद ऐसा नहीं हो रहा है।
सभा का सञ्चालन करते हुए कार्यकारी सचिव आशीष राठौर ने नई श्रम संहिताओं के द्वारा भविष्य में होने वाले श्रमिकों के अधिकारों के हनन पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि काम के घंटे को बढ़ाए जाने से श्रमिकों का शोषण होगा और हड़ताल को दण्डनीय बनाए जाने पर श्रमिकों का अपनी बात कह सकने का अधिकार भी समाप्त हो जाएगा।
सभा की अध्यक्षता प्रमोद गोयल ने की। सभा को तन्मय ममगाईं,मदन पंवार,अमित चक्रवर्ती,कैलाश खुकसाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गीता जोशी,शशि,योगेश्वर पुरोहित,नरेश सेमवाल,गिरिवर धनै,तुषार जोशी,संजय उनियाल, उमेश भट्ट,ओम प्रकाश सेमवाल के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
