Skip to content
  • Wed. Sep 16th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अस्पताल में खुशियां लेकर भड़के कुमाऊं कमिश्नर, दिए तत्काल सफाई के निर्देश

Byjansamvad bureau

Mar 29, 2025 #प्रसंग में

29 मार्च 2025, हल्द्वानी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर को कई खामियां मिली। अस्पताल के बाल रोग विभाग से लेकर शौचालयों में गंदगी का अंबार दिखा। कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअससल, अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने पर शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बाल रोग विभाग के बेड पर कॉकरोच रेंगते देखे. जिससे वे बेहद नाराज हुए।
इसके बाद उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण किया। जहां काफी गंदगी थी। कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Post navigation

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव
दो बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

September 13, 2026 rawat sanjay
प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home