देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए, जिसमें दल के अनुशासन में सख्ती लागू की जायेगी। सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य व पद की गरिमानुसार कार्य करेगा, बैठक में राजनितिक एजेंडो पर गहन से चर्चा की।  माह अक्टूबर दशहरे के पश्चात उत्तराखंड राज्य का भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ जिसमें दल के वरिष्ठ नेता एक साथ जन जागरण अभियान में चलेंगे। नवम्बर माह में राज्य के विभिन्न मांगों एवं भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने के लिए रैली का आयोजन किया जायेगा।

एक अक्टूबर 2021 से सदस्य अभियान व्यापक रूप से ब्लॉक, नगरों से शुरुआत होंगी जो एक माह का प्रथम चरण में किया जाना तय होगा तथा अगले माह नवम्बर से राज्य के समस्त बूथ स्तर तक तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया हैं। राज्य स्तर पर दल का सदस्य अभियान प्रभार केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी के नेतृत्व में किया जाना है। बैठक में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा सुरेन्द्र कुकरेती व हरीश पाठक को दल का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयन की घोषणा भी की गई।