किशोर उपाध्याय होंगे सम्मानित

हरिद्वार, उत्तराखण्ड में कांग्रेस नेता और उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्ब अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड में हिमालय में वनाधिकार और पूर्वांचल में बाढ़ मुक्ति व जल प्रबंधन के कार्यक्रम की गूंज पुरे देश में अब गुंजने लगी है।
जी हाँ, शायद आपको विश्वास नहीं होगा, पर यही सौ फीसदी सही है। जी हाँ, जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के वनाधिकार की सराहना की है।
राजेन्द्र सिंह ने किशोर को पत्र लिख कर राजस्थान में जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। तरुण भारत संघ अलवर राजस्थान के अध्यक्ष के नाते जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने किशोर को भेजे पत्र में कहा है कि गंगा की अविरलता आंदोलन में आपका सदैव सक्रिय सहयोग मिला है। आप मानव अधिकार ,नदी अधिकार ,जंगल ,जंगली जीव एवं जंगलवासियो को उनका अधिकार दिलाने का कार्य कर रहे है। पत्र में उन्होंने किशोर से कहा है कि आपका प्रकृति और मानवता की सेवा का कार्य करने वाला प्रेरणादायी व्यक्तित्व है। देशभर के सामाजिक कार्यो से जुड़े व्यक्तित्वों को प्रेरणा देता है।
पत्र में राजेंद्र सिंह ने कहा है कि तरुण भारत संघ आपका अभिनन्दन महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और प्रपौत्र तरुण गांधी तथा देश-दुनिया के प्रकृति प्रेमियों की उपस्थिति में 15 जनवरी को आयोजित समारोह में किया जाएगा।