लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है  लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है
,
जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है। जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

क्या हुआ जो कुर्सियां बेजान, संसद मौन है , वक्त ही बताएगा, इन्हें कि हम कौन हैं

गोली भी इन्हीं की है जो सीने पे खाई हैं जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

दुख जो अथाह हमने झेले हैं अनेक दिन, संघर्षों की राह चलकर आएगा वह ‘एक दिन’

जिसके लिए खून की ही लालिमा बिछायी है।जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

चोर आकर बेधड़क हिमालय लूटते रहे , बूढ़े असहाय गांव पीछे छूटते रहे

चोरों को ललकारने की हिम्मत तो जुटाई है। जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

रामपुर तिराहे का हिसाब अभी क्या दिया,मां के अपमान का जवाब अभी क्या दिया
सीने में जो आग है कहां बुझ पाई है।जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

लाशों को रौंदकर जो वोट हैं तलाशती,उलटेंगी एक दिन नकाब वो सियासती

जनता ने उठाया है तो धूल भी चटाई है जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

किसकी, हिम्मत है, जो कुचले जनता के जुनून को देश को भी सोचना पड़ेगा, इस कानून को,

बदलेगा सब, जो जो धारणा बनाई है,जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है

अभी से क्या हो गए निराश जरा सोचना, माफ, क्या करेगा इतिहास जरा सोचना

अभी इतिहास ने कलम ही तो उठाई है जीतने के मशाल तो जलाई है।
लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है जीतने के वास्ते मशाल तो जलाई है।

#निरंजन सुयाल ।

https://jansamvadonline.com/environment/amazing-hero/