Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरिद्वार गैंगरेप: खुलेगा कलयुगी मां पूरा राज, सबूत जुटाने वृंदावन, आगरा जाएंगी पुलिस टीमें

Byjansamvad bureau

Jun 5, 2025 #हरिद्वार गैंगरेप

उत्तराखंड के हरिद्वार से जो वारदात सामने आई. उसे देखने के बाद एक बेटी का अपनी मांग से भरोसा ही उठ जाएगा. यकिन मानिए इस मां की हैवानियत और कारनामा सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा. यहां एक कलयुगी मां पर अपनी ही 13 साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण करवाने का आरोप लगा है

हरिद्वार। हरिद्वार में मां के नाम को कलंकित करने वाली महिला अनामिका शर्मा के खिलाफ पूरे सबूत जुटाने के लिए पुलिस टीमें उत्तरप्रदेश स्थित आगरा, वंृदावन तक जाएंगी।  
 रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी इस पूरे मामले पर विस्तार से बात करते हुए कहते हैं कि यह मामला जब उन्होंने  सुना तो वे भी हैरान रह गए। तब उन्हें आंखों और कानों से सुनी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था। रोती बिलखती बच्ची जब अपनी मां की सारी करतूत पुलिस को बता रही थी तो सभी आसपास खडे लोग उन शब्दों को सुनकर बेहद हैरान थे। आखिरकार कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। कमल मोहन भंडारी ने बताया पुलिस को दी गई शिकायत में पीडित बच्ची ने बताया है कि उसकी मां उसे हरिद्वार के अलावा अन्य जगहों पर घूमने ले जाती थी। वहीं पर 13 साल की बच्ची के साथ आरोपी मां के दोस्त दुष्कर्म किया करते थे।
 पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह काम बेहद शातिराना तरीके से होता था। शिकायत में बताया गया है कि हरिद्वार के अलावा वृंदावन, आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मां बच्ची को लेकर जाती थी। तब एक नहीं बल्कि दो रूम होटल में बुक होते थे। एक रूम में मां रुकती थी जबकि दूसरे रूम में वह बेटी को ठहराती थी। बच्ची ने अपने बयानों में पुलिस को बताया है कि मां के साथ उसके एक मित्र जबकि मेरे कमरे में मां के ही दोस्त रुका करते थे।
 यह सिलसिला साल 2025 जनवरी 26 तारीख से शुरू हुआ, जो 5 महीने से यह लगातार जारी रहा। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि कई बार उसने अपने पिता को सारी हरकते बताने की कोशिश की। बच्ची ने कहा मां के दबाव के कारण वह हर बार सहम जाया करती थी। इसके बाद 4 जून को पीड़ित बच्ची ने पूरी हकीकत अपने पिता को बता दी। इसके बाद लिखित में शिकायत दी गई। जिसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके दो मित्र गिरफ्तार किये गये।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई नेत्री और उसके पति के साथ संबंध सही नहीं थे। बीते कुछ महीने से दोनों अलग रह रहे थे। हरिद्वार शिव मूर्ति चैक पर स्थित एक होटल में आरोपी महिला अपने दोस्त के साथ रह रही थी। जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया उस वक्त भी वह वहीं पर मौजूद थी। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब एक टीम को वृंदावन और आगरा के लिए रवाना कर रही है। यह टीम इस बात की पुष्टि करेगी की कैसे दो रूम बुक करके महिला अलग अलग कमरों में बच्ची को रख रही थी।
हरिद्वार के होटल के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जहां-जहां भी यह अपनी बिटिया को लेकर घूमने गई है, उन सभी जगह पर जाकर पुलिस बच्ची के द्वारा बताई गई घटना के सबूत जुटाएगी।
 इसके साथ ही पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में महिला के मोबाईल और आरोपियों की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। लोकेशन्स को लेकर भी पुलिस एक डेटा तैयार कर रही है। आरोपी महिला को मोबाईल से पुलिस को कई राज मिलने की उम्मीद है।

#AnamikaSharma #BJP #Rape #Crime #Uttarakhand #haridwar #uttarakhand #bjpwomenleader @bjp4inda

Post navigation

आज का पंचाग (5 जून 2025)
रोहित नेगी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने गठित की टीम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home