Skip to content
  • Fri. May 9th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरदा पहुंचे अयोध्या,किए राम लल्ला के दर्शन

Byjansamvad bureau

Mar 10, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 10 मार्च: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर की भव्यता देख गदगद नजर आए। भगवान राम के दर्शन को लेकर हरीश रावत पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। जिसकी जानकारी हरीश रावत लगातार अपने सोशल मीडिया पर दे रहे थे। बता दें कि बीती 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। उस वक्त कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने का निर्णय लिया था। हरीश रावत ने साफतौर पर कहा था कि वो भगवान श्री राम के दर्शनों के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी के निमंत्रण पर कतई नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया था।
अब जाकर कांग्रेस नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किए। जहां भगवान राम और मंदिर की भव्यता देख हरीश रावत गदगद नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें हरदा भगवान राम के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Post navigation

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवाल कौथिग में की शिरकत
कांग्रेस ने उत्तराखंड में तीन टिकट किये फाइनल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक व् सदस्यों ने किया लेखक गांव का भ्रमण

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक व् सदस्यों ने किया लेखक गांव का भ्रमण

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : गंगोत्री मंदिर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलेट सहित छह की मौत, दो गंभीर

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home