Skip to content
  • Mon. Jun 15th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवाल कौथिग में की शिरकत

Byjansamvad bureau

Mar 9, 2024 #प्रसंग में

चमोली, 9 मार्च: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शनिवार  देवाल पहुंचकर देवाल कौथिग में शिरकत की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं देवाल कौथिग के दूसरे दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में ध्यान संस्कृति कला मंच की शानदार प्रस्तुति और महिला मंगल दलों की चांचरी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
भगत सिंह कोश्यारी ने देवाल कौथिग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति को सहेजे हुए हैं और हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि देवाल से उनका पुराना नाता है और थराली विधानसभा सीट के लोगों से आत्मीय रिश्ता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उत्तराखंड को आत्मनिर्भर उत्तराखंड के रूप में देखना चाहते हैं और अपने इस विजन को लेकर वो दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उत्तराखंड पशुपालन, कृषि बागवानी, जड़ी बूटी और पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए सरकार सब्सिडी पर ऋण मुहैया करा रही है। उत्तराखंड के लोगों को चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन में आगे बढ़कर स्वरोजगार को अपनाएं ताकि आत्मनिर्भर उत्तराखंड का स्वप्न पूरा हो सके। वहीं लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा बहुमत से जीतने जा रही है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिन्होंने 60 साल देश पर राज किया, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं।

Post navigation

पीयूष पुरोहित को मिला बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड पीएम मोदी ने किया सम्मानित
हरदा पहुंचे अयोध्या,किए राम लल्ला के दर्शन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home