Skip to content
  • Tue. Jun 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Byjansamvad bureau

Apr 23, 2024 #हनुमान जयंती

देहरादून, 23 अप्रैल: हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में सुंदरकांड पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन किए गए। शहर में कई जगह भंडारे भी लगाए गए।मंगलवार को राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया गया। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया गया। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की गई।
इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी को चांदी का चोला चढ़ाया गया। यहां हनुमान जी को 51 किलो तिरंगा लड्डू का भोग लगाया गया। प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी को नया चोला पहनाया गया। इसके बाद बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। वहीं यमुनोत्री धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर हनुमान मंदिर के पुजारी भरत महाराज की अगुवाई में पूजा अर्चना कर कीर्तन भजन किए गए। कर्णप्रयाग में भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर झांकी निकाली गई। मंदिरों और घरों में सुंदरकांड पाठ किया गया।

Post navigation

स्कूल बस खाई में गिरने से दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप
जल रहे हैं जंगल; लापरवाह उत्तराखंड सरकार,करोड़ों की संपदा स्वाहः यशपाल आर्य

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home