Skip to content
  • Sat. Jul 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जल रहे हैं जंगल; लापरवाह उत्तराखंड सरकार,करोड़ों की संपदा स्वाहः यशपाल आर्य

Byjansamvad bureau

Apr 24, 2024 #जंगल की आग

577 हेक्टेयर वन जलकर हुआ खाक

देहरादून, 24 अप्रैल : उत्तराखंड राज्य में अभी गर्मी का सीजन शुरू ही हुआ है लेकिन गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पहाड़ के जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं करोड़ों की वन संपदा का नुकसान आग के कारण हो चुका है। सरकार और वन विभाग द्वारा आग की घटनाओं से निपटने की कोई पूर्व तैयारी नहीं की गई। जिसके कारण पर्यावरण व वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने आज प्रदेश के जंगलों में लगी आग पर सरकार को घेरते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि 12 लाख की संपदा का नुकसान हुआ है लेकिन यह झूठ है उनका कहना है कि अब तक 480 वनाग्नि के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें करोड़ों की वन संपदा का नुकसान हो चुका है। 577 हेक्टेयर जंगल जलने की बात तो वन विभाग ही कह रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 घंटे में ही राज्य भर में 46 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। उनका कहना है कि जंगलों को हर साल वनाग्नि के कारण भारी नुकसान होता है लेकिन वन विभाग और सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए कोई पूर्व तैयारी नहीं की जाती है। वन विभाग के अधिकारी मैनपॉवर व संसाधनों के अभाव का रोना रोते हैं और जंगल जलते रहते हैं।

इन दिनों पौड़ी के सिविल वन क्षेत्र में कई दिनों से जंगल धधक रहे हैं। खास बात यह है कि वन विभाग के पास आग बुझाने के लिए आदमी व संसाधन नहीं है। डीएफओ प्रदीप कुमार का कहना है कि ग्रामीणों से सहायता करने के लिए भी मुनादी कराई गई मगर ग्रामीण भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उधर बागेश्वर के जंगलों में लगी आग भी नहीं बुझ पा रही है और अब वह सिंचाई विभाग के कार्यालय तक पहुंच गई है। जहां एक बड़ा पेड़ जलकर गिर गया। उधर अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं जुटी हुई है और वन विभाग का कोई आदमी दिखाई नहीं दे रहा है राज्य के तमाम हिस्सों में जंगलों में आग लगने से पहाड़ धुंआकृधंुआ हो रहा है।

Post navigation

 हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
केदार धाम: अनियमित तोड़फोड़ के चलते केदारसभा ने दी यात्रा बहिष्कार की चेतावनी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home