Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल

Byjansamvad bureau

Apr 21, 2025 #प्रसंग में

हत्या मामले में साथियों सहित काट रहा था उम्र कैद की सजा
हरिद्वार 21 अप्रैल: हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद फरार चल रहा कैदी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है। आरोपी हरियाणा में हत्या के मामले में साथियों सहित उम्रकैद की सजा काट रहा था। जो पैराल मिलने के बाद कई साल से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे थाना बहादराबाद पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस बहादराबाद लोहे के पुल से होते हुए नहर पटरी मार्ग पर पहुंची तो उसे रानीपुर झाल से पहले लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर सामने से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी तरफ आता हुआ देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास जाने पर पास ही झाड़ियां में एक तमंचा देसी 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल व्यक्ति को चारों तरफ से घेरकर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विनोद उर्फ विक्की राजपूत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा बताया। बताया कि वर्ष 2007 में हमारे गांव में ही नसीब पुत्र गौरम रहता था जिसकी मेरे भाइयों और हमसे रंजिश चली आ रही थी। जिसका मैने एवं मेरे भाई अशोक पुत्र रामपाल, विनोद पुत्र रामपाल, कुलदीप पुत्र आजाद, रमेश पुत्र कला ने मिलकर 2007 में मर्डर कर दिया था। मैं तब से रोहतक जेल में बंद था तथा सितंबर 2023 में अपने माताकृपिता की देखभाल के लिए 21 दिन की पैरोल पर छूटकर आया था। मुझे पैरोल मिली और मैं भाग कर कई जगह पर अपनी पहचान बदलकृबदल के रह रहा था और अभी कुछ दिन पहले हरिद्वार आकर दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। बताया कि आज मुझे लगा कि शायद पुलिस को मुझ पर शक हो गया है और पुलिस मुझे पकड़ने आ रही है इसलिए अपने बचने एवं भागने के लिए मैंने तमंचे से फायर कर दिया। घायल बदमाश से दो फर्जी आईडी भी बरामद की गयी है।

Post navigation

गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, एक गंभीर
अब सचिवालय में भी बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home