Skip to content
  • Thu. Apr 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अब सचिवालय में भी बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Byjansamvad bureau

Apr 22, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 22 अप्रैल: शासन ने अब उत्तराखंड सचिवालय में भी बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। कुछ दिनों पहले शासन ने जिले के स्थित सभी विभागों, स्कूलों और हॉस्पिटलों में भी बायोमेट्रिक हाजिरी की अनिर्वायता का आदेश दिए थे।
मुख्य सचिव की तरफ से जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आगामी एक मई से उत्तराखंड सचिवालय में भी कर्मचारी की हाजिरी बायोमेट्रिक ही होगी। मुख्य सचिव बनने के बाद आईएएस आनंद वर्धन ने सभी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए थे कि प्रमोशन के लिए सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा नियमित रूप से उपलब्ध कराना होगा। जो ऐसा नहीं करेंगा, उसके प्रमोशन में दिक्कत आ सकती हैं। मुख्य सचिव की तरफ मंगलवार को एक और आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में उत्तराखंड सचिवालय में भी नियमित रूप बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने को कहा गया है। आदेश ने साफ किया गया है कि प्रत्येक कार्य दिवस में बायोमेट्रिक उपस्थिति करना अनिवार्य होगा।
 पिछले  काफी समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी कि अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने दफ्तरों में नहीं पहुंच रहे है। जिससे बाद ही शासन स्तर पर ये फैसला लिया गया था कि सभी सरकारी विभागों बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अब उत्तराखंड सचिवालय में इसे लागू किया गया है।

Post navigation

फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल
पुलिस महानिरीक्षक ने परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home