Skip to content
  • Mon. Nov 2nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जूनियर इंजीनियर से मारपीट के मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Byjansamvad bureau

March 22, 2025 #बिजली विभाग

22 मार्च 2025, हरिद्वार, लक्सर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना से नाराज विभाग के कर्मचारी बिजली घर पर धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
मामले के मुताबिक, 18 मार्च को लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बकायादार का कनेक्शन काटने को लेकर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने विभाग के जेई रामकुमार और कर्मचारी सलमान के साथ मारपीट कर दी। साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ने के साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। पूरे मामले में जेई की तरफ आशीष, राजबीर, बृजवीर, मनोज और अनीश निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभाग के कर्मचारी बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। विभाग के प्रदर्शन कर्मचारियों ने कहा कि यदि मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 24 मार्च से पूरे हरिद्वार जिले में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगों को लेकर उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता को चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अमिचंद ने बताया कि वसूली अभियान के चलते आए दिन ऊर्जा निगम की टीम पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। जो बेहद चिंता का विषय है. इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।

Post navigation

घर में चोरी करने वाले दो चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया
राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay

You missed

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home