Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हाथियों ने पिकअप वाहन पलटा, दो घायल

Byjansamvad bureau

Jul 30, 2025 #दुर्घटना

देहरादून। लच्छीवाला के जंगल में बीती रात हाथियों के झुंड ने एक पिकअप वाहन पर हमला बोल दिया। जिसके चलते वाहन में सवार दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात डोईवाला के लच्छीवाला जंगल में हाथियों के एक झुंड ने सड़क से गुजर रहे एक वाहन पर हमला बोल दिया। इस हमले में वाहन में सवार दो व्यक्ति घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात लगभग 11.15 बजे लच्छीवाला जंगल के मणि माई मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर देहरादून की दिशा में घटित हुई है। जिसमें लगभग पांच हाथियों का एक झुंड सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सफेद रंग के महिंद्रा पिकअप वाहन पर हाथियों के झुण्ड ने हमला बोल दिया। जिसके चलते वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुण्ड के जाने के बाद राहगीरों की मदद से महिंद्रा पिकअप वाहन को सीधा किया गया। जिसमें दो लोग घायल मिले है। जिनके नाम सुखिया राम व दिनेश बताये जा रहे है। हाईवे एंबुलेंस के माध्यम से इन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Post navigation

मामूली विवाद में पड़ोसी ने की पड़ोसी की हत्या,आरोपी फरार
सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच दरका पहाड़, रोकी गई केदारननाथ यात्रा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home