Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच दरका पहाड़, रोकी गई केदारननाथ यात्रा

Byjansamvad bureau

July 30, 2025 #चारधाम यात्रा

रुद्रप्रयाग, 30 जुलाई केदारनाथ हाईवे सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच पहाड़ टूटने से करीब 70 मीटर हिस्सा साफ हो गया है। जिसके बाद केदारनाथ धाम की यात्रा पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु  बीते मंगलवार से गौरीकुंड और सोनप्रयाग में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ हाईवे के खुलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
 गौरीकुंड के पास सड़क का लगभग 70 मीटर हिस्सा पूरी तरह वॉश आउट हो गया है और लगातार पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मोटरमार्ग नहीं खुल पा रहा है। जो तीर्थ यात्री गौरीकुंड में फंसे हुए हैं, उन्हें एसडीआरएफ की मदद से वैकल्पिक मार्गों के जरिए सोनप्रयाग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, राजमार्ग खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
  बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। इस बारिश का सबसे बुरा असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर पड़ रहा है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटरमार्ग दो स्थानों पर बीते रोज से बंद है। जिस कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप है और बीते दिन से केदारनाथ यात्रा भी बंद है। धाम से नीचे लौटे यात्री गौरीकुंड में फंसे हुए हैं, जबकि केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है।
रुद्रप्रयाग एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर, पत्थर और मलबा आने से सड़क बीते रोज शाम से पूरी तरह से आवागमन को लेकर बाधित हो गया है। इसके अलावा मुनकटिया और गौरीकुंड के बीच 29 जुलाई की शाम से बाधित हुए सड़क का करीबन 50 से 70 मीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सड़क मार्ग का वैकल्पिक पैदल मार्ग भी टूटा हुआ है। यहां पर मार्ग के सुचारू होने में दो से तीन दिन लगेंगे। उन्होने केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की है कि वे इन दो-तीन दिनों में किसी अन्य धार्मिक स्थल की यात्रा करें।

Post navigation

हाथियों ने पिकअप वाहन पलटा, दो घायल
खेत में पानी की मोटर को लेकर विवाद : युवक की गोली मारकर हत्या

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home