Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार

Byjansamvad bureau

Mar 31, 2025 #ईद-उल-फितर

31 मार्च 2025, नैनीताल, उत्तराखंड समेत राज्य के कई शहरों में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। नैनीताल के रामनगर में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों, ईदगाहों और खुली जगहों पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अल्लाह से अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक दिखने लगी थी। लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नैनीताल जिले की अलग अलग क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नैनीताल नगर में भी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का हुजूम उमड़ा. बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया।
ईद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे,संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। शहरों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईद की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चौन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है,उन्होंने समाज में एकता और शांति बनाए रखने की अपील की।

Post navigation

संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर आक्रोश फैला, लोगों ने लगाया जाम
भारी संख्या में लोगों ने उठाया बहुउद्देशीय शिविरों का लाभ

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home