Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर आक्रोश फैला, लोगों ने लगाया जाम

Byjansamvad bureau

March 31, 2025 #प्रसंग में

31 मार्च 2025, देहरादून, संरक्षित पशु के अवशेष सडक पर मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया और हिन्दूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंच जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाने व आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने पशु के अवशेषों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार प्रातः करीब साढे ग्यारह बजे रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ईश्वर विहार में एक संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और आनन फानन में काफी संख्या में हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पर एकत्रित हो गये और उन्होंने रायपुर क्षेत्र में सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों का गुस्सा बढता जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा और जांच कर उसका पता लगाया जायेगा। रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि लोगों को समझाने का प्रयास किया और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वासन दिया। काफी देर तक पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।

Post navigation

महगी कॉपी किताब बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हर्षोल्लास से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home