Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Byjansamvad bureau

June 26, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 26 जून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जनपद में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी से सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग, सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटीपार्क, तरला नागल, कृषाली चौक तक संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रैंजर्स ग्राउण्ड में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं  के अधिकारियों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माधीन स्थानों पर सामग्री व्यवस्थित रखने तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है वहां से निर्माण सामग्री हटाते हुए सड़क को समतलीकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित यिका किया कि चैम्बर आदि खुले न छोड़े जहा पर कार्य गतिमान है, वहां चेतावनी बोर्ड लगाकर रखे जांए ताकि किसी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।  
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनपद  में संचालित निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।  तथा मानसून के दृष्टिगत नालों एवं नाली सफाई कार्याे को अभिलंब पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान अधि0 अभि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0 अभि0 कपिल कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

श्री देवसुमन विवि: सूचना समय पर उपलब्ध न कराने पर आयोग ने लगाया दस हजार का जुर्माना
उत्तराखण्ड में महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ौतरीः गरिमा दसौनी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home