Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ौतरीः गरिमा दसौनी

Byjansamvad bureau

Jun 26, 2024 #अपराध

देहरादून, 26 जून: कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गयी है। उत्तराखण्ड में आए दिन महिला अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बीते रोज हरिद्वार जिले के बहादराबाद से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि दुराचार के बाद बच्ची की जघन्य हत्या कर दी गई। इस पूरे हत्याकांड को सत्तारूढ़ भाजपा के प्रधान पति और ओबीसी आयोग के सदस्य ने अंजाम दिया। गरिमा दसौनी का कहना है कि देहरादून उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी है और यहां सभी मंत्री रहते हैं, उसके बावजूद देहरादून में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
देहरादून में ही 15 वर्षीय नाबालिग का मुंह बोले मामा ने दुराचार किया। वहीं पटेल नगर में 6 माह की बच्ची और उसकी मां का शव पाया गया। देहरादून में ही उपनलकर्मी द्वारा खुद को वन दरोगा बताकर आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया गया, जो नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का मामला है। देहरादून के ही कैंट में शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई महीनों से दुराचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सोया हुआ है।
कांग्रेस ने कहा कि साल 2017 और 2022 में प्रदेश की जनता ने विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। राज्य की जनता ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार प्रदेश में भाजपा के पांचों सांसद चुनकर संसद भेजे, ऐसे में भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस पार्टी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पर भी जमकर निशाना साधा।

Post navigation

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home