Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

केंद्र सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Byjansamvad bureau

Aug 22, 2024

देहरादून, 22 अगस्त : केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथी अडानी को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 11ः00 बजे हजारों की संख्या में प्रदेशभर से आये कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से जुलूस कि शक्ल में एस्ले हॉल, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए ईडी कार्यालय पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अपने पूंजीपति सहयोगी अडानी एवं सेबी के साथ मिलकर किये गये देश की जनता की गाडी कमाई के अरबों रूपये के घोटाले का हिंडनबर्ग ने चौकाने वाला खुलाया किया है उससे मोदी-अडानी गठजोड़ का भंडा फोड हो चुका है। कांग्रेस पार्टी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जनता के पैसे को अपने पूंजीपति साथियों पर लुटाये जाने का पुरजोर विरेाध करती है तथा मांग करती है कि मोदी-सेबी-अडानी घोटाले की जांच के लिए जे.पी.सी. का गठन किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने पर केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी दल के नेताओं के परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे इन जांच ऐजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार द्वारा अपने सहयोगी पूंजीपतियों को दिये जा रहे संरक्षण एवं केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों के विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ किये जा रहे लगातार दुरूपयोग की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताडित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों से महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रति दिन बढती जा रही है। अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। देश के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए खेती का काम छोड कर सडकों पर उतरना पड़ रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबा किसान आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का हजारों करोड़ रूपये मॉफ कर इसका बोझ देश की आम जनता पर डालने का काम कर रही है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल मे महिलाओं के साथ हो रही सामूहिक बलात्कार, हत्या की घटनाओं ने पूरी मानवजाति को शर्मसार किया है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड, कोलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ भीवत्स बलात्कार व हत्या की घटना, उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में महिला नर्स की बलात्कार के बाद नृसंस हत्या, देहरादून के आइएसबीटी में पंजाब से आई युवती के साथ बलात्कार जैसी रोज घट रही घटनाओं से मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हो रहा है। महिलाओं पर रोज-रोज बढते अत्याचार एवं सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसान अपनी जायज मांगों के लिए आन्दोलन कर रहा है तथा उसे कीलों पर चलाया जा रहा है। बेरोजगार नौजवान रोजगार की मांग कर रहा है परन्तु केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा धर्म एवं जाति के नाम पर जनता को भ्रमित कर केवल अपने पूंजीपति साथियों का पोषण किया जा रहा है।

ईडी कार्यालय में घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, डॉ0 हरक सिंह रावत, नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक राणजीत सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, महामंत्री विजय सारस्वत, लालचन्द शर्मा, ललित फर्स्वाण, राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, राजवीर सिंह, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला उपाध्यक्ष पायल बहल, सोनिया आनन्द, गरिमा दसौनी युवा अध्यक्ष सुमित भुल्लर, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, जिला एवं महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, मनमोहन मल्ल, दीप बोहरा, डॉ0 प्रदीप जोशी, आनन्द बहुगुणा, आशीष उनियाल, शेर सिंह रावत, रेनू नेगी, सुबोधनी थपलियाल, विरेन्द्र पोखरियाल, विजय प्रताप मल्ल, राजवीर खत्री, मोहित उनियाल, अमन गर्ग, राजेन्द्र चौधरी, राजीव चौधरी, मनीष राणा, दिनेश चौहान, भूपेन्द्र भोज, दीपक किरोला, भगत सिंह डसीला, मुकेश नेगी, राहुल छिमवाल, गोविन्द सिंह बिष्ट, उत्तम असवाल, विनोद नेगी, विनोद डबराल, कुंवर सजवाण, दीपक लुंठी, राकेश राणा, मुशर्रफ हुसैन, सी.पी. शर्मा, हिमांशु गाबा, लालचन्द शर्मा, डॉ0 प्रतिमा सिंह,पार्षद कोमल वोहरा, सुनीता प्रकाश, अरूण कुमार शर्मा, बीना जोशी, रामबाबू मिश्रा, शेखर जोशी, अनुपम शर्मा, संदीप सहगल, राजकुमार शर्मा, सुनित राठौर, संदीप चमोली, राजेश चमोली, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, गिरीश पपनै, नवनीत सती, दर्शन लाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, अवधेश पंत, महेन्द्र सिंह नेगी, पिया थापा, हेमा पुरोहित, आशीष नौटियाल, विनय सारस्वत, मोहन काला, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवारी, अनिल नेगी, संजय कद्दू, धनीलाल शाह, अभिनव थापर, विशाल मौर्य, सुलेमान अली, प्रदेश सचिव आई टी विकास नेगी,नवीन रमोला, सलीम खान, विरेन्द्र पंवार, अर्जुन पासी, मो0 फारूख, आलोक मेहता, सज्जाद अंसारी, रॉबिन त्यागी, अनुराग मित्तल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित अंत में सभी ने सामूहिक गिरफतारी दी जिसके उपरान्त सभी कांग्रेसजनों को गिरफतार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया।

Post navigation

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय व स्पैक्स संस्था मिल कर लोगों को कौशल विकास के माध्यम से बनायेंगे स्वावलंबी
एसएसबी पासिंग आउट परेड संपन्न, देश को मिले 86 जांबाज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home