Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय व स्पैक्स संस्था मिल कर लोगों को कौशल विकास के माध्यम से बनायेंगे स्वावलंबी

Byjansamvad bureau

Aug 22, 2024 #शिक्षा

हल्द्वानी, 22 अगस्त : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी एवं सोसायटी आफ पॉल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट यानी स्पैक्स संस्था के बीच आज एक समझौता ज्ञान पत्र हस्ताक्षरित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से कुल सचिव प्रोफ़ेसर संजय कुमार खत्री एवं संस्था की ओर से डॉ बृजमोहन शर्मा ने हस्ताक्षर किया।

डॉ0 शर्मा ने कुलसचिव प्रोफेसर संजय खत्री को अवगत कराया की उनकी संस्था पर्यावरण विज्ञान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों , जल प्रदूषण, ई-वेस्ट मैनेजमेंट, जल संवर्धन के क्षेत्र में स्पेक्स संस्था काम कर रही है साथ ही साथ विज्ञान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान संप्रेषण विषय पर कई तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्पेक्स द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

विश्वविद्यालय व स्पेक्स संस्था के बीच एम.ओ.यू. का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में और अधिक पारंगत बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय पारंपरिक वस्तुओं को वैज्ञानिक विधि द्वारा निर्माण करने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी ने आशा व्यक्त की, कि संस्था और विश्वविद्यालय मिलकर राज्य में स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से लोगों को स्वावलंबी बनायेंगे। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से संप्रेषण विधा को और अधिक विकसित करने का प्रयास करने में सहायता करेंगे। इस अवसर पर विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल वानिकी एवं पर्यावरण विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार टम्टा एवं स्पैक्स संस्था से नीरज उनियाल उपस्थित रहे।

Post navigation

10% क्षैतिज आरक्षण के मामले पर प्रतिनिधि मंडल करेगा राज्यपाल से मुलाकात : भुवन कापड़ी
केंद्र सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home