Skip to content
  • Sat. Jun 13th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक

Byjansamvad bureau

Mar 12, 2025 #प्रसंग में

12 मार्च 2025, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पीएम विश्वकर्मा पोर्टल की तकनीकी जानकारी और पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित 18 ट्रेड में से जिस ट्रेड में कम लोगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने जीएम डीआईसी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का प्रशिक्षण देने और सभी पात्र लोगों को टूल किट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल कुमार बलूनी ने बताया कि इस वर्ष 2500 का लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2329 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 1309 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (एसपीएमयू) की टीम ने बैठक में सभी स्टेकहोल्डर को पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता और कारीगरों को अपने पारंपरिक कौशल को बढ़ाने, नई तकनीकी हासिल करने तथा बेहतर उत्पाद तैयार करने में मदद दी जाती है। पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 ट्रेड शामिल है। इस दौरान उन्होंने स्टेकहोल्डर के कार्य और उनके दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजनी रावत नेगी, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार बलूनी, सहायक प्रबंधक स्वराज गुसाई, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, एनएसडीसी से सलोनी पंवार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (एसपीएमयू) से नेहा, दिव्या राणा, आरूषी रावत आदि मौजूद थे।

Post navigation

त्रिपाठी राठ क्षेत्र के लोगों ने खेली पारंपरिक होली
जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा का उल्लंघन पर करीब 200 हे0 भूमि राज्य सरकार में निहित 

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home