रुद्रपुर, हजरत मुहम्म्द मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर नगर में धूमधाम व अकीदत के साथ जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मुहम्मदी कमेटी के तत्वावधान में ईदगाह खेड़ा से प्रारम्भ हुआ जिसमें शहर के सभी कालोनियों से भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। ईदगाह खेड़ा से प्रारम्भ होकर जुलूस पक्का खेड़ा,  रोडवेज बस अड्डा, मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी, सिब्बल सिनेमा मार्ग होते हुए गांधी कालोनी, सीर गौटिया, जामा मस्जिद, इंदिरा चैराहा, रम्पुरा व दूधिया मंदिर से होता हुआ वापस ईदगाह खेड़ा में सलातो वस्सलाम के साथ सम्पन्न हुआ। मार्ग में डीडी चैक, सब्जी मंडी, गांधी कालोनी व इंदिरा चैराहे पर नात और तकरीरी का प्रोग्राम हुआ जिसमें जामा स्जिद के इमाम मौलाना इमामुद्दीन, जाहिद रजा रिजवी ने हजरत मुहम्म्द मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि नबी दुनिया में रहमत बनकर आये।उनके सदके में मुसलमानों को इस्लामी कानून मिला।  इस दौरान सभी ने मुल्क व दुनिया में अमन शान्ति के लिए दुआएं भी कीं। खेड़ा कालोनी के इमाम मौलाना हनीफ, मौलाना मुतीबुर्रहमान, आदर्श कालोनी के इमाम खुर्शीद इसलाम, हाफिज आजम नूरी ने भी तकरीर पेश की। संचालन मौलाना शेर मोहम्मद ने किया। जुलूस का अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया। जुलूस में कमेटी अध्यक्ष डा- शाहिद रजा, उपाध्याख्नदीम खां, नूर अहमद, इसरार कुरैशी, सुहेल खां, डा- सोनू खां, अरशद खां, उ मर अली, डा- शाहखान राजशाही, गुड्डू बेग, मजहर रिजवी, फरीद बाबा, बाबू साहब, मौ- जियाउल मुस्तफा, शानू रजा, बाबू खां, शाकिर खां, सलीम अहमद खां, अमीर हुसैन, अफजाला खां, शाहिद हुसैन, डा- तालिब अली, बाबू अहमद मंसूरी, हाजी मुस्तफा यूसुफ, अबरार अहमद, इरशाद अहमद, अयूब खां, हबीब जान, इसलाम मियां, मोहम्मद आसिफ, सईद अहमद, डा- शाहिद हुसैन, नीरू खां, महबूब अंसारी, अब्दुल मजीद, सलीम अहमद, सुलतान, शमशाद रजा, शरफद्दीन मियां, वाहिद मियां, इकरार नबी, रईस रजा व मकबूल अंसारी आदि मौजूद थे।