देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का 2 दिन बाद प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट में शामिल मदन कौशिक को भाजपा ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस बात के पहले से ही लगाए जा रहे थे जो आज सही साबित हुए।

मदन कौशिक अब बंशीधर भगत की जगह लेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा मदन कौशिक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जहां कांग्रेस अभी अपने आपसी मनभेदों में उलझी हुई है तो इधर भाजपा ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब संभवतः बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। शायद नेतृत्व में किया यह परिवर्तन मैदानी/पहाड़ी सीटों के दृष्टिकोण से किया गया है। मैदानी इलाके में विधानसभा सीटे ज्यादा होने की वजह से हरिद्वार से ब्राह्मण विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना कितना फायदेमंद साबित होगा यह देखने वाली बात है।

बीसी खंडूड़ी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह