Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

प्रशासन ने की अपील, शिविर का उठाएं लाभ

Byjansamvad bureau

May 27, 2025 #प्रसंग में

27 मई, देहरादून: सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे है। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत सिंह मकवाना की अध्यक्षता में वाल्मीकि बस्ती  चुक्खूवाला  देहरादून में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 सफाई कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 आयुष्मान कार्ड, 08 आधार कार्ड, 13 राशन कार्ड, 02 बालिकाओं को महालक्ष्मी किट वितरण के साथ ही 80 ऋण आवेदन फार्म भरे गए।

उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत सिंह मकवाना ने जिलाधिकारी के निर्देशन में समाज कल्याण एवं अन्य रेखीय विभागों द्वारा समाज के वंचित वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के शिविर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति एवं वंचित वर्ग के हर पात्र व्यक्ति तक सरलता से सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का शिविर एक उचित माध्यम है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि राज्य में पहली बार वाल्मीकि बस्तियों में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान योजना तथा पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से स्वच्छकार योजना में पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर में आए सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। रेखीय विभागों ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अगला शिविर 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 03 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मी और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Post navigation

शहर मैं अवैध शराब की बिक्री पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस स्टेशन का किया घेराव
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home