Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

शहर मैं अवैध शराब की बिक्री पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस स्टेशन का किया घेराव

Byjansamvad bureau

May 26, 2025 #जुर्म

26 मई 2025, ऋषिकेश, तीर्थनगरी में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहर में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने आईडीपीएल पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऋषिकेश शहर में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी नहीं रूकी तो वो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। बता दें कि ऋषिकेश शहर में अवैध शराब की ब्रिकी का मामला पहले भी कई बार उठ चुका है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आईडीपीएल पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही सीओ संदीप नेगी लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए आईडीपीएल पुलिस स्टेशन आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी भावनाओं को समझा। सीओ संदीप नेगी ने शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीओ को अपनी मांग के संबंध में एक ज्ञापन भी सौपा।
सीओ संदीप नेगी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस को पहले से ही निर्देशित किया हुआ है और अधिक कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Post navigation

आपदा प्रबंधन सचिव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास
प्रशासन ने की अपील, शिविर का उठाएं लाभ

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home