Skip to content
  • Tue. May 13th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 बंजारावाला में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

Byjansamvad bureau

Apr 19, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 19 अप्रैल: कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत बंजारावाला में घर के बाहर खड़े एक युवक को दो युवकों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
 25 वर्षीय मोईन अपने जीजा के घर बंजारावाला में रहकर जीजा के साथ काम करता है। शनिवार दोपहर मोईन अपने घर के बाहर खड़ा था,उसी दौरान दो युवकों ने मोईन को गोली मार दी। गोली लगने से मोईन घायल हो गया और आसपास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई और सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि जिन युवकों ने मोईन को गोली मारी है वह उसके परिचित हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी हरिओम ने बताया है कि दो युवकों ने मोईन के दाहिने हाथ के ऊपर गोली मारी है। युवक का अस्पताल ने इलाज चल रहा है और वर्तमान में युवक की हालत सामान्य है। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Post navigation

राज्य आन्दोलनकारीयों के मामलों को लेकर संयुक्त मंच ने सौंपा ज्ञापन
प्रदेश में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः धामी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

सिंदूरी रंग में रंगा बाजारू युद्ध

May 11, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

शांति का कोई विकल्प नहीं

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home