Skip to content
  • Tue. Apr 28th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

राज्य आन्दोलनकारीयों के मामलों को लेकर संयुक्त मंच ने सौंपा ज्ञापन

Byrawat sanjay

Apr 18, 2025 #उत्तराखंड_आंदोलनकारी

देहरादून 18 अप्रैल: राज्य उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल से भाजपा प्रदेश कार्यालय जाकर मुलाकात करी। प्रतिनिधि मंडल ने आन्दोलनकारीयों के संबंध में आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करते हुए बताया कि काफी समय से चिन्हीकरण का मामला जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित है जिसके चलते बुजुर्ग हो चले आन्दोलनकारीयों में बेहद रोष है।
मंच के संयोजक कुकरेती ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किये गए 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक लागू हो जाने के बाद जहाँ कई विभागों ने इस पर तत्त्परता से काम करते हुए पूर्व में परीक्षा पास कर चुके आंदोलनकारियों को समायोजित करने का काम किया तो आज बजी कई अन्य विभाग अपने यहाँ नियुक्ति देने में हील हवेली कर रहे हैं जिसके चलते अभ्यर्थियों में निराशा का भाव पैदा होने लगा है।
इसके अलावा आश्रित आन्दोलनकारीयों ने मांग की, कि नए एक्ट में आश्रितों को भी उम्र में छूट दिये जाने की मांग भी अध्यक्ष से करी।
वहीं सरकार के इस एक्ट के ख़िलाफ़ दायर पीआईएल के निस्तारण के लिए सुप्रीम कोर्ट के किसी सीनियर एडवोकेट को नियुक्त करने का अनुरोध भी किया गया।
जिस पर सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि उनके पास कई अन्य साथियों ने अपनी शिकायतें पहुंचाई है, वह शीघ्र ही इन सभी मसलों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इनके समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया है तो वह भी इसकी गरिमा व उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कोई कमी नहीं आने देंगे।

Post navigation

रेलवे ट्रैक पर महिला का  शव मिलने से हडकंप,जांच में जुटी पुलिस
 बंजारावाला में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home