देहरादून,26 जून : एक्ट बन जाने के 2 वर्षों के बाद भी अपनी नियुक्तियों की बाट जो रहे राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच का क्रमिक अनशन/धरना आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया।
आज शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंची राज्य आंदोलनकारी परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती चारु कोठारी ने धरने में बैठे आंदोलनकारियों से भी मुलाकात करी। सयुंक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने उन्हें 2012 से 2016 तक विभिन्न परीक्षाओं का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह से शासनादेश संख्या 1270 के लाभार्थियों को हाई कोर्ट का हवाला देते हुए नियुक्ति देने से रोका गया, जबकि कोर्ट में जो मामला चल रहा था वह शासनादेश संख्या 1269 के ख़िलाफ़ चल रहा था। उन्होंने अध्यक्ष महोदया से गुजारिश की, कि वह माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करें। जिससे सभी आंदोलनकारी ने शीघ्र नियुक्ति का रास्ता प्रशस्त हो सके। जिस पर माननीय महोदया ने अति शीघ्र मा0 मुख्यमंत्री धामी जी से वार्ता कर इस मसले के समाधान के लिए एक कैबिनेट कमेटी बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेंगी कि आप सभी की नियुक्तियां अतिशीघ्र हो जाए। इसके बाद धरने पर मौजूद सभी आंदोलनकारियों ने मा0 उपाध्यक्षा महोदया के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री के एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
आज क्रमिक अनशन में , सूरजपाल सागर (नगर अध्यक्ष किच्छा), अमरीक सिंह (नगर महासचिव किच्छा )जानकी प्रसाद ( संगठन मंत्री सहित समिति उधम सिंह नगर) बैठे।
समर्थन देने वालों में आज रामकिशन, पूरन सिंह, अंबुज शर्मा, पंकज सिंह रावत, नवीन नैथानी ,भूपेंद्र देव ,प्रेमचंद, खेम सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह सोन ,नरेश चंद भट्ट, करतार सिंह, विकास रावत, प्रभात डंडरियाल ,जानकी प्रसाद, शकुंतला रावत, गुरु प्रसाद पटवाल, दुर्गा ध्यानी ,दिनेश सिंह राणा, शैलेश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
