देहरादून , उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागर निकाय सामान्य चुनाव में निर्वाचन परिणाम के उपरान्त विजय प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा विजयी जलूस निकालने के फलस्वरूप आम जनमानस को असुविधा होने के साथ ही पराजित प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के मध्य विवाद आदि होने से शान्ति भंग होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड के द्वारा निर्देशित किया गया है कि शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से विजयी जलूसों को प्रतिबन्धित किया जाय। आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचन अधिकारियों को उनके निकाय क्षेत्रों में विजयी जलूसों को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये है।
