देहरादून, नगर निगम देहरादून के वार्ड 11 विजय कालोनी से पार्षद पद के प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ के विजयी होने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उन्हें शुभकामनाऐं प्रेषित की है। वार्ड 11 की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने विधायक श्री जोशी के आवास पर आकर खुशियां मनायी।
