देहरादून, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का चैथा दीक्षांत समारोह 27 नवंबर को विवि मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित होगा। समारोह में पंजीकरण केवल उन्हीं छात्रों का मान्य होगा, जिन्होंने 2016-17 शीतकालीन सत्र में उपाधि परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही जागर सम्राट भरतवाण को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। समारोह में शीतकालीन सत्र में उत्तीर्ण हुए स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और पीएचडी छात्रों को ही उपाधि प्रदान की जाएगी।