रुड़की, निकाय चुनाव झबरेड़ा व भगवानपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र चैधरी व सहती देवी ने जीत हासिल की तो वही नगर पालिका मंगलौर पर निर्दलीय प्रत्याशी दिलशाद विजयी रहे। नगर पंचायत लढौरा व कलियर में निर्दलीय प्रत्याशी शहजाद खान व शखवत ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। निकाय चुनाव में नगर पंचायत झबरेड़ा में भाजपा के मानवेन्द्र चैधरी ने 2319 मत प्राप्त किये तो वही कांग्रेस डां. गौरव चैधरी को 1925 व आप के राव कुरबान को 1566 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा के मानवेन्द्र चैधरी ने कांग्रेस के डां. गौरव चैधरी को 394 मतों से पराजित किया। मंगलौर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी दिलशाद ने 12378 मत प्राप्त किये तो वही कांग्रेस के चैधरी इस्लाम को 10830 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी डां. संजीव जैन को 2941 मत मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी दिलशाद ने कांग्रेस प्रत्याशी चैधरी इस्लाम को 1548 मतों से पराजित किया। भगवानपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सहती देवी को 4789 मत प्राप्त हुए तो वही कांग्रेस के मास्टर सत्यपाल को 3718 मत मिले। बसपा के सुशील कुमार को 945 मत प्राप्त हुए। भगवानपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सहती देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल को 1071 मतों से पराजित किया। लंढौरा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शहजाद खान को 2746, शहराना को 1762 व कमलेश को 1733 मत प्राप्त हुए। लंढौरा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शहजाद खान ने शहराना को 984 मतों से हराकर जीत हासिल की वही कमलेश तीसरे स्थान पर रही। कलियर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शखावत ने 2205, सलीम ने 1987 व राशिद ने 1083 मत प्राप्त किये। कलियर में निर्दलीय प्रत्याशी शखावत ने सलीम को 218 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
