देहरादून: दिनांक-19 सितम्बर 2026:उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में आज गुप्त रूप से सीएम आवास घेराव किया गया। 5 दिन के अल्टीमेटम के बाद जब वार्ता को शासन प्रशासन से कोई न आया तो परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार व परिषद की महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में आज दर्जनों आंदोलनकारी साथी चिन्हीकरण की मांग को लेके चुपचाप अलग अलग वाहनों से सीधा सीएम आवास के काफी नजदीक पहुंच गए जहां इन्हें पुलिस प्रशासन ने रोका एवं इनकी वार्ता करवाई और चिन्हीकरण के शीघ्र निस्तारण के लिए उचित आश्वासन दिया।
राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि इनके इस घेराव का मंच पूर्ण समर्थन करता है जैसे कि हम लोग लगातार 97 दिन से अपनी नियुक्ति की मांगों को लेकर शहीद स्मारक देहरादून में आंदोलनरत हैं उसमें हमेशा उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का हमेशा सहयोग मिला है और हम लोग भी वंचित राज्य आंदोलनकारीयों के चिन्हीकरण को लेकर प्रयासरत हैं। जो भी पात्र आंदोलनकारी हैं उन सभी का चिन्हीकरण जल्द से जल्द होना चाहिए।
अगली कैबिनेट में हमारी नियुक्ति संबंधी फैसला एवं कैबिनेट उप समिति के गठन के आश्वासन स्वरूप हमारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी है।
आज धरने को समर्थन देने वालों में पंकज सिंह रावत, मनोरथ ध्यानी,राम किशन, रेखा शर्मा,प्रभात डंडरियाल ,बालेश बवानिया, प्रशांत तड़ियाल, शैलेश सेमवाल,सूफी खलीक अहमद, सत्या पोखरियाल, सत्यप्रकाश चौहान, सुशील विरमानी,महेश कुमार,गीता नेगी, एकादशी देवी,देवेश्वरी गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
