देहरादून :दिनांक: 02 सितम्बर 2026 : 80 दिनों से अपनी नियुक्तियों की माँग को लेकर आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारीयों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए मसूरी में हुए गोलीकांड की बरसी के उपलक्ष्य में आज शहीद स्मारक देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और साथ ही उत्तराखंड आंदोलन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय विधायक स्व0 रणजीत सिंह वर्मा जी की 7 वीं पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
15 जून 2026 से लगातार जारी धरने को आज 80 दिन पूरे हुए। संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा हमें लिखित रूप से आश्वासन नहीं मिल जाता हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
वही आंदोलन के समर्थन में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय शर्मा भी पहुंचे जिन्होंने एकमत होकर सरकार से 80 दिनों से नियुक्ति हेतू चल रहे आंदोलन का पटाक्षेप करने की मांग की उन्होंने कहा कि इतने दिनों से धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी अब त्रस्त हो चुके है। शीघ्र इस मामले का समाधान किया जाय।

आज समर्थन देने वालों में , राम किशन, शैलेश सेमवाल, पंकज सिंह रावत,प्रमिला रावत,हरि प्रकाश शर्मा,पूनम कंडारी(प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस) विजय सिंह कंडारी, अनंत आकाश,जबर सिंह पावेल, सुरेश कुमार (जिलाध्यक्ष उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद) पुष्पलता सिलमाना, विनोद कुमार, जगदीश धीमान(पूर्व पार्षद),गुरु प्रसाद पेटवाल, नरेन्द्र सिंह रावत,आनंद सिंह तड़ियाल,वीर सिंह चौहान, ए ए सिद्दीकी, सतेंद्र सिंह रावत,चमन सिंह पंवार,संगीता रावत,महेश कुमार,मनीष गर्ग, मिथिलेश,गीता,मोनिका,राकेश थपलियाल,गीता बिष्ट , सावित्री पंवार आदि उपस्थित थे।
