Skip to content
  • Wed. Aug 26th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण:चिन्हित होंगे सभी आंदोलनकारी पेंशन होगी ₹ 25000 : शैलेश गुलेरी

Byjansamvad bureau

Jul 11, 2026 #10% क्षैतिज आरक्षण उत्तराखंड संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच

देहरादून, 11 जुलाई, यूकेडी के सलाहकार सदस्य शैलेश गुलेरी आज अपने लाव लश्कर के साथ शहीद स्मारक पहुंचे और वहाँ क्रमिक अनशन / धरने पर बैठे सभी आंदोलनकारी को अपना समर्थन दिया।

राज्य आंदोलनकारीयों को राज्याधीन सेवाओं में प्रदत्त 10% क्षैतिज आरक्षण के लागू हो जाने के बावजूद 2 वर्षों से नियुक्ति न मिल पाने के कारण शहीद स्मारक पर 15 जून से चल रहे धरने के 27वें दिन आज भी धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन जारी रहा। आज 27वें दिन क्रमिक अनशन मे आनंद मणि और अम्बुज शर्मा बैठे।
आज धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारीयों को उक्रांद के सर्वोच्च सलाहकार सदस्य शैलेश गुलेरी ने आकर समर्थन दिया। उन्होंने धरने पर मौजूद सभी लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब अपनी ही करनी का फल है जो भोग रहे हैं, राज्य बनने से पहले भी सड़कों पर थे और आज भी उसी स्थिति में पड़े हुए हैं अब आंदोलनकारियों को सोचना चाहिए कि वो 25 वर्षों से किन लोगों के हाथ प्रदेश की कमान सौंप रहे है अभी भी आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय दलों को मजबूत नहीं किया तो हालात और भी बद्तर हो जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि अगर जनता इस बार उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता का भागीदार बनाती है तो ये सब मसले चुटकियों में खत्म कर देंगे। चिन्हीकरण के पांचवे मानक को लागू करते हुए वास्तविक आंदोलनकारियों को चिन्हित करते हुए प्रतिमाह पेंशन ₹25000 की जाएगी।

समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से मूल-निवास भू-कानून के संयोजक मोहित डिमरी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसाई, राम किशन,मनोरथ प्रसाद ध्यानी,भगवती प्रसाद डोभाल, सूफी खलील अहमद, बहादुर सिंह रावत(उपाध्यक्ष यूकेडी), बालेश बवानिया, पत्रकार सुजाता पॉल,शैलेश सेमवाल, सतीश धौलाखंडी, बिमला खत्री,प्रभात डंडरियाल,त्रिलोचन भट्ट,आनंद तड़ियाल , शांति तड़ियाल, अनुराधा मेंदोला आदि थे।

Post navigation

10% क्षैतिज आरक्षण: धरने में पहुंचे पूर्व दर्जाधारी विवेक खंडूरी व यूकेडी के उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी
राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home