देहरादून,01जुलाई :पिछले दो वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी आश्रितों काउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन / कर्मिक अनशन आज लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के बीच 17वें दिन भी जारी रहा।
आज 17वें दिन क्रमिक अनशन में अल्मोड़ा से आए मोहन शर्मा एवं संजीव शर्मा और उत्तरकाशी से पंकज सिंह रावत बैठे।
भारी बारिश के चलते धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारीयों ने एक मीटिंग का आयोजन किया एवं सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई भी कार्यवाही न होने पर रोष प्रकट किया तथा यह भी कहा गया कि शीघ्र इस मामले में अगर कोई कार्यवाही नहीं होती तो उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
समर्थन देने वालों में आज चक्रधर कुकरेती नवनीत गुसाई, राम किशन, अनंत आरव,रामचंद्र नौटियाल उत्तरकाशी, गुणानंद ध्यानी ,नवीन नैथानी, रेखा शर्मा ,चमन सिंह,अंबुज शर्मा, प्रमिला रावत उत्तराखंड क्रांति दल,मनोरथ प्रसाद ध्यानी, हेमराज निझोन , कमल ममगाईं,विनोद असवाल अध्यक्ष वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा,शैलेश सेमवाल, प्रभात डंडरियाल,आदि पहुंचे।
