देहरादून, 2 जुलाई : राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच द्वारा दिनाँक 15 जून 2026 से शहीद स्मारक देहरादून में चल रहे धरने- प्रदर्शन /क्रमिक अनशन ने आज अपने 18 दिन पूरे कर लिए। अपनी एक सूत्रीय मांग राज्य आंदोलनकारी/ आश्रितों को सरकारी सेवाओं में प्रदत्त 10% क्षैतिज आरक्षण लागू होने के बावजूद इसका लाभ नहीं मिल पाने के कारण यह धरना जारी रहा।
आज धरना स्थल पर आंदोलनकारी संयुक्त मंच के संरक्षक वरिष्ठ राज्यान्दोलनकारी ओमी उनियाल पहुंचे उन्होंने अनशनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन प्रशासन से कहा कि वर्ष 2011 से लेकर 2016 के बीच आंदोलनकारी श्रेणी के अंतर्गत परीक्षाओं में सम्मलित परीक्षार्थियों के परिणाम जो कि तत्समय हाई कोर्ट में दायर PIL के नाम पर रोक दिये गए थे का परिणाम शीघ्र घोषित कर चयनितों को नियुक्ति देनी चाहिए।
आज क्रमिक अनशन में ऋषिकेश के शैलेश सेमवाल और विनोद असवाल बैठे । आज समर्थन देने वालों में जगत राम बंगवाल,जगदीश चौहान, हरि प्रकाश शर्मा, राम किशन,विकास रावत ,अनुराधा मेंदोला, सूफी खलीक अहमद (उक्रांद नेता), पंकज सिंह रावत ,प्रभात डंडरियाल ,सुमित थापा,विनोद सिंह, मनोरथ प्रसाद ध्यानी,जीएस बिष्ट, मोहन शर्मा उपाध्यक्ष चिन्हित राज्य आंदोलनकारी सहित समिति,नवीन नैथानी वअंबुज शर्माआदि उपस्थित रहे।
