देहरादून, 29 जून:राज्याधीन सेवाओं में प्रदत 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाने के कारण राज्य आंदोलनकारी/ आश्रितों का धरना-प्रदर्शन/अनशन 15 वें दिन भी जारी रहा ।
आज अनशन में रमेश थपलियाल (विकास नगर), जय कृष्णा सेमवाल (पछुवा दून) कार्यक्रम संयोजक अंबुज शर्मा डटे रहे।
राज्यन्दोलनकरियों ने एक स्वर से सरकार से मांग की ,कि आंदोलनकारीयों के धैर्य की परीक्षा ना लें औऱ शीघ्र इन्हें नियुक्ति देते हुए इस मामले का समाधान करें. अनशन को समर्थन देने पहुंचे पहुंचे श्रीमती उर्मिला शर्मा, देवेश्वरी देवी, बीना रावत, माहेश्वरी कंडारी, माया खत्री, मनोज पुरोहित, पुष्पराज बहुगुणा,नारायण दत्त भट्ट (टिहरी) नवीन नैथानी (नैनीताल) विनोद बटवाल, सुरेश कुमार, बिल्लू वाल्मीकि, मनोहर प्रसाद ध्यानी, सत्य नारायण भट्ट, विपिन रावत, शैलेश सेमवाल, धर्मानंद भट्ट, प्रभात डंडरियाल,मोहम्मद इकबाल, इंद्रेश नौटियाल, उत्तरकाशी से राम चंद्र नौटियाल, सुरेश थापा आदि उपस्थित रहे।
