राज्य आंदोलनकारी आश्रितों व् वर्ष 2011 से लंबित नियुक्तियों को लेकर
देहरादून, 27 मई : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों की नियुक्तियों को लेकर संयुक्त मंच का धरना प्रदर्शन कार्मिक अनशन 13 वें दिन भी शहीद स्मारक, देहरादून में जारी रहा।
यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज अनशनकारी के रूप में वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन सिंह रावत, मनोज कुमार (नौगांव उत्तरकाशी) सयुंक्त रूप से बैठे।
धरने के समर्थन में बैठने वालों में प्रमुख रूप सयुंक्त मंच के संयोजक अंबुज शर्मा, आंदोलनकारी मंच के सलाहकार केशव उनियाल, मनोज नौटियाल, एडवोकेट दिनेश जुयाल,एडवोकेट अनुराधा मैंदोला, पंकज रावत, ललित बिष्ट, सावित्री पवार, प्रभात डडंरियाल,वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष विनोद असवाल,चिन्हित राज आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय महामंत्री नवीन नैथानी, मनोहर प्रसाद ध्यानी, विकास रावत, विजेंद्र सिंह रावत आदि थे। धरने की समाप्ति पर मौजूद समस्त राज्य आंदोलनकारीयों ने पान सिंह नेगी “पनदा” के निधन पर दो मिनट का शोक रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करी .
राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन
राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी नेता पान सिंह नेगी “पनदा” निवासी भरतपुरी, रामनगर के निधन पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार हुकम सिंह कुंवर ने गहरा दुःख प्रकट किया है उन्होंने कहा पान सिंह नेगी का राज्य आंदोलन में दिया गया सहयोग हमेशा याद किए जाएगा, उन्होंने नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा वह उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख को शक्ति प्रदान करने की की भी प्रार्थना की.
