Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

थलीसैंण-पाबौ को मुख्यालय से जोड़ने वाला पुल ढहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Byjansamvad bureau

Aug 6, 2025 #आपदा

पौड़ी। भारी बारिश के चलते बुआखाल- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर कलगड़ी का पुल ढह गया। विकासखंड थलीसैंण और पाबौ को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ने वाले एकमात्र पुल के ढह जाने से इन ब्लॉकों के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। दिनभर जारी बारिश के चलते पश्चिमी नयार नदी ऊफान पर आ गई। जिससे पुल ढह गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह एकमात्र पुल है जो कि दोनों विकासखंडों को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ता है। ऐसे में पुल के ढह जाने से आने वाले दिनों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रवासी व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल व संजय नौटियाल ने बताया कि बारिश से सैंजी ग्राम सभा के कोठला गांव में पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क भी ठप पड़े हुए हैं। पाबौ के कलुण व खातस्यूं पट्टी के क्यार्द गांव में कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। क्यार्द गांव में प्रभावितों को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया।

Post navigation

धराली आपदा:मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा
14अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home