Skip to content
  • Tue. Jun 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खेत में पानी की मोटर को लेकर विवाद : युवक की गोली मारकर हत्या

Byjansamvad bureau

Jul 30, 2025 #क्राइम

रुद्रपुर। खेत में पानी लगाने के दौरान उपजे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
घटना के मुताबिक #सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर पड़ोसियों का विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। घटना की सूचना पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर में सुरजीत के भाई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि 29 जुलाई शाम लगभग 6 बजे बड़ा भाई सुरजीत सिंह अपने खेत में मोटर से पानी छोड़ रहा था। वहीं पास के खेत में चचेरा भाई रोहित भी अपने खेत में पानी छोड़ रहा था। घटना के बारे में रोहित ने बताया कि गांव के ही हरजीत पुत्र महेंद्र सिंह, सुरजीत के पास गया और पानी की मोटर को लेकर गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाइसी बीच निशान ने तमंचा निकालकर सुरजीत के ऊपर तान दिया और गाली गलौज करने लगा। चंद सेकंड बाद निशान ने सुरजीत पर फायर कर दिया। गोली लगने से सुरजीत नीचे गिर गया। तभी चचेरा भाई रोहित, सुरजीत को बचाने गया तो निशान सिंह ने रोहित के ऊपर भी तमंचा तान दिया। जब रोहित ने शोर मचाया तो निशान सिंह मौके से भाग खड़ा हुआ। रोहित, घायल सुरजीत सिंह को सरकारी अस्पताल सितारगंज लेकर गया जहां डाक्टरों उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि निशान सिंह पहले भी पानी की मोटर को लेकर सुरजीत के साथ गाली गलौज और बहस करता रहता था और रंजीश रखता था। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।

Post navigation

सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच दरका पहाड़, रोकी गई केदारननाथ यात्रा
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कोरूबा का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home