Skip to content
  • Mon. Sep 7th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 दुष्कर्म के मुकदमें में फरार चल रहा 15 हजार रूपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jul 3, 2025 #क्राइम

देहरादून। बलात्कार के मुकदमें में पिछले वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को एसटीएफ व प्रेमनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहरसा बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में आने से बचने के लिए चारो ओर पानी से घिरे टापू में छिपकर रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना प्रेमनगर पुलिस के मुकदमे में फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी अपराधी नितीश चैधरी पुत्र गोसांई चैधरी निवासी विल्स सिरवर थाना महिषी जिला सहरसा बिहार, को बिहार के सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
बताया कि मामले में एसटीएफ की टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुये पिछले 1 माह से काम किया जा रहा था। जिस पर अथक प्रयास करते हुए उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गयी। बताया कि चूँकि बिहार में इस समय बाढ़ का काफी प्रकोप रहता है हमारी टीम द्वारा स्थानीय बिहारी वेशभूषा में पैदल चल कर व नाव से कई नदियों को पार कर रेप के इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार अपराधी थाना प्रेमनगर देहरादून से बलात्कार के एक मुकदमे में फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अपराधी को जिला न्यायालय सहरसा, बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड में लाकर थाना प्रेमनगर दाखिल किया गया है।

Post navigation

मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा रुकी
 पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home