Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा रुकी

Byjansamvad bureau

July 3, 2025 #चारधाम यात्रा

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया। जिस कारण प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया है, जबकि यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने में जुटी रही।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीते वर्ष 31 जुलाई को आई आपदा के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड 6 किमी मार्ग के बीच हाईवे जगह-जगह ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद यात्रा मार्ग पर फंसे हजारों यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। मुनकटिया में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहा है, जबकि बीती रात हुई तेज बारिश के चलते मार्ग ध्वस्त हो गया है।
 जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। देर रात सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। जिसके बाद मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। अभी भी रास्ता पूरी तरह से बंद है, जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।
 पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि स्लाइडिंग जोन के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित है। जिस कारण यहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल यात्रा को रोका गया है। इसके अतिरिक्त स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में गौरीकुंड से वापस आने वाले कुछ यात्री फंस गए थे, जिनको एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्रवाई गतिमान है और मार्ग के सुचारू होने पर यात्रा शुरू की जाएगी।

Post navigation

प्रत्येक कर्मचारी का सर्विस बुक डाटा किया जाए अपडेटः बर्द्धन
 दुष्कर्म के मुकदमें में फरार चल रहा 15 हजार रूपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home